क्रिकेट

RCB vs GT Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा धर्मशाला में IPL इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

RCB vs GT Qualifier 1 Match Highlights: आईपीएल 2026 का क्‍वालीफायर मुकाबला आज मंगलवार 26 मई को धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के सामने 255 रनों का लक्ष्‍य रखा है। ये धर्मशाला में रखा गया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट है।
2 min read
May 26, 2026
RCB vs GT Qualifier 1 Match Highlights
अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्‍ला उठाते आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार। (फोटो सोर्स: IANS)

RCB vs GT Qualifier 1 Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) अब लीग स्‍टेज के बाद प्‍लेऑफ के रोमांचक दौर में पहुंच गया है। प्‍लेऑफ स्‍टेज में आज 26 मई को पहला क्‍वालीफायर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए हैं। बता दें कि आरसीबी ने धर्मशाला में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्‍य रखा है। इससे पहले 241 का लक्ष्‍य आरसीबी ने ही 2024 में पंजाब के खिलाफ रखा था।

कगिसो रबाडा बने प्‍लेऑफ के बेस्‍ट बॉलर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर महज 21 के स्‍कोर पर वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा, जो सात गेंदों पर 19 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। इस विकेट के साथ ही रबाडा एक आईपीएल सीजन के प्‍लेऑफ में सबसे ज्‍यादा 18 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्‍होंने मोहम्‍मद शमी (17) को पीछे छोड़ा।

विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल, वॉर्नर और केएल का रिकॉर्ड

इसके बाद विराट कोहली का साथ देने देवदत्‍त पडिक्‍कल आए और दोनों तेज खेलते हुए 8.2 ओवर में स्‍कोर को 93 पर पहुंचा दिया। इसके ठीक बाद जेसन होल्‍डर ने विराट कोहली (25 गेंदों पर 43 रन) को बोल्‍ड कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। हालांकि इन 43 रन के साथ कोहली ने इस सीजन में अपने 600 रन पूरे कर लिए और लगातार सबसे ज्‍यादा चार सीजन में 600 या उससे ज्‍यादा रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्‍होंने तीन-तीन बार ऐसा कर चुके क्रिस गेल, डेविर्ड वॉर्नर और केएल राहुल को पीछे छोड़ा।

शतक से चूके रजत पाटीदार

कोहली के पवेलियन लौटने के बाद आरसीबी का स्‍कोर 94 रन पर ही पहुंचा था कि देवदत्‍त पडिक्‍कल भी उसी ओवर में होल्‍डर का दूसरा शिकार बने। पडिक्‍कल ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद खुद कप्‍तान रजत पाटीदार का साथ देने क्रुणाल पंड्या आए और दोनों आरसीबी की पारी को तेजी से आगे बढ़ाया, लेकिन 16.1 ओवर में पंड्या (43) के रूप में टीम को 189 के स्‍कोर पर तीसरा झटका लगा।

वहीं, इससे पहले कप्‍तान पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद टिम डेविड (4) और जितेश शर्मा के नाबाद 15 रन की पारी खेली। जबकि रजत पाटीदार ने महज 33 गेंदों पर पांच चौके और 9 छक्‍कों की मदद से नाबाद 93 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए आरसीबी के स्‍कोर को पांच विकेट के नुकसान पर 254 पर पहुंचा दिया।

Updated on:
26 May 2026 09:41 pm
Published on:
26 May 2026 09:24 pm
Also Read
View All
Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम

Eng vs Ind: रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका, ODI में सिर्फ 2 भारतीय ही हासिल कर सके हैं ये मुकाम