क्रिकेट

क्यों धोनी 7, कोहली 18 और रोहित 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं? जानिए मजेदार कहानी

किसी भी खिलाड़ी का एक जर्सी नंबर होता है, जिसे वो पहनकर मैदान में उतरता है। इन जर्सी नंबर्स के पीछे भी एक कहानी होती है। जानिए धोनी, विराट और रोहित शर्मा के जर्सी नंबर के पीछे की कहानी?
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2022, 12:48 PM IST
reason behind dhoni kohli rohit jersey number
जर्सी के पीछे की कहानी

क्रिकेट के मजेदार खेल में हर खिलाड़ी अपनी जर्सी के पीछे एक नंबर लिखवाते हैं। इन नंबर्स का कोई ना कोई कनेक्शन जरूर होता है। वैसे एक नंबर टीम मैनेजमेंट द्वारा भी दिया जाता है लेकिन खिलाड़ी हमेशा अपने हिसाब से भी नंबर चुन सकते हैं। सभी खिलाड़ी अपने पसंद का ही नंबर लिखवाते हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो कोई नंबर नहीं लिखाते हैं।

मौजूदा दौर के सबसे बड़े भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। विराट कोहनी 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं और वहीं रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं। शायद आप लोगों को इसके पीछे का कारण नहीं पता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ये तीनों खिलाड़ी इन नंबर्स की जर्सी क्यों पहनते हैं।


1) विराट कोहली-18

आप सभी को पता है कि विराट कोहली अपने पिता के बहुत करीब थे। विराट की इस कामयाबी के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ था। जब विराट घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। विराट कोहली ने जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था तब उन्होंने 18 नंबर की जर्सी पहनी क्योंकि उनके पिता का देहांत 18 दिसंबर, 2006 को हुआ था। इस वजह से ही वो ये जर्सी पहनते हैं।


2) महेंद्र सिंह धोनी- 7

धोनी की ये जर्सी काफी फेमस हो गई है। फैंस इस जर्सी को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। खैर धोनी अपने लिए हमेशा 7 नंबर को लकी मानते हैं। दरअसल धोनी का जन्मदिन सात तारीख को साल के 7वें महीने में यानि जुलाई में उनका होता है। इस वजह से वो ये जर्सी पहनते हैं।


3) रोहित शर्मा-45

रोहित 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते है इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था। दरअसल जब रोहित अंडर -19 टीम के साथ वर्ल्ड कप खेलने जा रहे थे तब उनकी मां ने उनके लिए ये नंबर चुना था। रोहित के लिए ये जर्सी काफी लकी रही थी और तब से वो इस नंबर की जर्सी पहनकर ही मैदान पर उतरते हैं।

Updated on:
18 Sep 2022, 12:48 PM IST
Published on: