क्रिकेट

T20 World Cup 2022: रीस टॉप्ली चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर, इंग्लैंड टी20 विश्व कप टीम से जुड़ेंगे टाइमल मिल्स

पाकिस्तान के विरुद्ध ब्रिस्बेन में अपने अंतिम वॉर्म-अप मैच से पहले बाउंड्री के पास फील्डिंग का अभ्यास करते समय टॉप्ली का टखना मुड़ गया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह रविवार को अफगानिस्तान के विरुद्ध इंग्लैंड के पहले मैच के लिए तैयार होंगे। हालांकि उनकी चोट गंभीर है और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल बाएं हाथ के मिल्स को मुख्य दल में जगह मिलेगी।

2 min read

t20 world cup 2022 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है और जल्द ही सुपर 12 मैच खेले जाएंगे। उससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें दो दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुए वॉर्मअप मैच से पहले टखने में चोट लग गई थी। अब उनकी जगह टाइमल मिल्स को स्क्वाड में शामिल किया गया है। इंग्लैंड को इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तकनीकी समिति की मंजूरी मिल गई है।

मंगलवार को यह बताया गया था कि पाकिस्तान के विरुद्ध ब्रिस्बेन में अपने अंतिम वॉर्म-अप मैच से पहले बाउंड्री के पास फील्डिंग का अभ्यास करते समय टॉप्ली का टखना मुड़ गया था। उम्मीद की जा रही थी कि वह रविवार को अफगानिस्तान के विरुद्ध इंग्लैंड के पहले मैच के लिए तैयार होंगे। हालांकि उनकी चोट गंभीर है और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल बाएं हाथ के मिल्स को मुख्य दल में जगह मिलेगी।

संभावना है कि पिछले टूर्नामेंट में अपने अनुभव के कारण मिल्स ने दूसरे रिजर्व खिलाड़ी रिचर्ड ग्लीसन को पीछे छोड़ा। उन्होंने पिछले साल यूएई में 15.42 की औसत और आठ की इकॉनमी से सात विकेट झटके थे। पैर में लगी चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हुए थे और संयोग से तब टॉप्ली ने उनकी जगह ली थी। 30 वर्षीय मिल्स को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में खेलने का भी अनुभव है। वह बिग बैश लीग में तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह कप्तान जॉस बटलर को डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने का विकल्प प्रदान करते हैं।

हालांकि दाहिने पैर की उंगली पर लगी चोट के लिए सर्जरी करवाने के बाद मिल्स ने 10 अगस्त के बाद कोई क्रिकेट नहीं खेला है। उनका पिछला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जुलाई में भारत के खिलाफ था। वह पाकिस्तान के दौरे पर इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं थे और ऑस्ट्रेलिया में दल के साथ जुड़े। उन्होंने अब तक सभी अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया हैं। इंग्लैंड का अगला अभ्यास सत्र गुरुवार को है।

Published on:
20 Oct 2022 10:39 am
Also Read
View All