क्रिकेट

T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह की वापसी पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान, बताया कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे?

Rinku Singh Father Health Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच से पहले रिंकू सिंह भारतीय टीम में लौट आए हैं। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे घर गए थे। जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए क्या है टीम इंडिया का प्लान...

2 min read
Feb 25, 2026
रिंकू सिंह वॉर्म-उप प्रैक्टिस करते हुए (photo - instagram/@rinkukumar12)

Rinku Singh Father Health Update, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा सुपर 8 मुक़ाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेलेगी। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच बेहद अहम है और सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी होगी। मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता पर बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें

T20 Ranking: ईशान किशन की टॉप 5 में एंट्री, टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहने के बाद भी नंबर 1 पर है यह बल्लेबाज, देखें ताजा रैंकिंग

क्यों टीम से दूर हुए थे रिंकू?

रिंकू सिंह को एक फैमिली इमरजेंसी की वजह से अचानक घर लौटना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता खानचंद सिंह की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने पिता की देखभाल के लिए रिंकू मंगलवार को कैंप छोड़कर चले गए थे। इसी वजह से वे मंगलवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए थे।

कोच ने की वापस आने की बात

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि रिंकू सिंह आज शाम तक चेन्नई पहुंच जाएंगे और टीम के साथ जुड़ जाएंगे। कोच ने कहा, 'रिंकू आज शाम टीम के साथ जुड़ रहे हैं। उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्हें घर जाना पड़ा था।'

मगर अब तक खामोश रहा बल्ला

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' जैसा है। रिंकू की वापसी टीम के लिए अच्छी खबर तो है, लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। इस वर्ल्ड कप में रिंकू का बल्ला अब तक खामोश रहा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0, नीदरलैंड और USA के खिलाफ 6-6, पाकिस्तान के खिलाफ 11 और नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाया है।

प्लेइंग 11 चुनना हुआ मुश्किल

लगातार फ्लॉप होने के बावजूद रिंकू पर कोच और कप्तान का भरोसा बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मस्ट-विन (Must-win) मैच में रिंकू अपनी पुरानी लय वापस ला पाते हैं या नहीं। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए प्लेइंग 11 चुनना अब एक बड़ी चुनौती साबित होगा।

ये भी पढ़ें

IND vs ZIM: अगर बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा भारत? पढ़ें चेन्नई के मौका का हाल

Also Read
View All

अगली खबर