25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 Ranking: ईशान किशन की टॉप 5 में एंट्री, टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहने के बाद भी नंबर 1 पर है यह बल्लेबाज, देखें ताजा रैंकिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 3 बार जीरो पर आउट होने के बाद भी ये भारतीय खिलाड़ी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं। दूसरी तरफ, ईशान किशन ने सूर्या और तिलक वर्मा को पछाड़कर टॉप-5 में धमाका कर दिया है। जानिए क्या है रैंकिंग का पूरा गणित...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 25, 2026

Abhishek Sharma ICC T20 Ranking, ICC T20 Batting Rankings 2026, Ishan Kishan T20 Ranking, T20 World Cup 2026 Rankings,

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा (photo - instagram/@abhisheksharma and @ishankishan23)

ICC T20 Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग ने सबको चौंका दिया है। एक तरफ जहां ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाकर टॉप-5 में जगह बनाई है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया का एक खिलाड़ी ऐसा है जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह फ्लॉप रहा, लेकिन फिर भी नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज है। बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा की।

4 मैचों में 3 बार जीरो, फिर भी नंबर 1 का ताज

हैरानी की बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। वे टूर्नामेंट के 4 मैचों में से 3 बार डक (0 रन) पर आउट होकर पवेलियन लौटे। इकलौती पारी जिसमें उन्होंने खाता खोला, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी, लेकिन उसमें भी वे सिर्फ 15 रन ही बना पाए। पूरे वर्ल्ड कप में अब तक महज 15 रन बनाने के बावजूद, अभिषेक शर्मा 877 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में अभी भी दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं। उनके पुराने रिकॉर्ड्स और भारी रेटिंग पॉइंट्स ने फिलहाल उन्हें इस गद्दी से नीचे नहीं गिरने दिया है।

ईशान किशन की टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री

ईशान किशन रैंकिंग में नंबर 8 से सीधे नंबर 5 पर आ गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के ही दो बड़े खिलाड़ियों, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। ईशान अब 742 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

अपडेटेड आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग

रैंकदेशखिलाड़ी का नामरेटिंग
01भारतअभिषेक शर्मा877
02इंग्लैंडफिल साल्ट815
03पाकिस्तानसाहिबज़ादा फरहान810
04श्रीलंकापथुम निसंका789
05भारतईशान किशन742
06भारतसूर्यकुमार यादव740
07भारततिलक वर्मा730
08इंग्लैंडजोस बटलर725
09दक्षिण अफ्रीकाडेवाल्ड ब्रेविस724
10न्यूजीलैंडटिम सेफर्ट715

बाकी खिलाड़ियों का हाल

रैंकिंग में पहले पायदान पर अभी भी भारत के अभिषेक शर्मा का कब्जा है, जिनके 877 अंक हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव अब 740 अंकों के साथ छठे और तिलक वर्मा 730 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में भी भारत टॉप पर

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ी टॉप पर हैं। वरुण चक्रवर्ती 790 अंकों के साथ टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं। वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कार्बिन बॉश ने भी कमाल किया है और 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप