
भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल टी20 वर्ल्ड कप का मुक़ाबला खेला जा रहा है (फोटो सोर्स: IANS)
India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 Weather report: खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरा गत चैम्पियन भारत 'करो या मरो' के मुकाबले में फंस गया है और सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों के लिए उसे गुरूवार को जिम्बाब्वे को हराना होगा। सुपर 8 का यह मुक़ाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत को अगर सेमीफ़ाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें ज़िम्बाब्वे को हर हाल में हराना होगा। लेकिन अगर किसी वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया, या बारिश के चलते रद्द हो गया तो भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा। एक्यूवेदर के मुताबिक चेन्नई में गुरुवार को दोपहर के वक्त बारिश के आसार रहेंगे। दिन में और दोपहर के वक्त यहां 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर बारिश ज्यादा होती है और मैदान गीला रहता है तो इसका मैच पर भी असर पड़ सकता है। अगर मैच के दौरान बारिश हुई तो ओवर में कटौती हो सकती है।
चेपॉक की पिच ज़्यादा देर तक आसान रन नहीं देगी। शुरुआत में स्ट्रोक प्ले मुमकिन होगा, लेकिन जब स्पिनर्स मुकाबले में आएंगे तो टिके रहने के लिए हिम्मत चाहिए होगी। पहले बैटिंग करने वाली टीमें आराम से 180-190 तक पहुंचना चाहेंगी, जबकि पीछा करने वाली टीमों को विकेट हाथ में रखने होंगे और बिना सोचे-समझे हिट करने के बजाय सोचे-समझे अटैक पर भरोसा करना होगा।
भारत: सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करेन।
Published on:
25 Feb 2026 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
