25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर, बेहद खतरनाक है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

दोनों देशों के बीच अब तक 29 बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वेस्टइंडीज ने इस दौरान 15 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 25, 2026

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुक़ाबला कल खेला जाएगा (photo - EspncricInfo)

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुक़ाबला वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 फरवरी को खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मुक़ाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच को जीत सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे।

ग्रुप मुकाबलों में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सफर शानदार रहा। इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से हराया। नेपाल के विरुद्ध 9 विकेट से जीत दर्ज की, जिसके बाद इटली को 42 रन से परास्त किया। अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में +5.350 नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच 57 रन से जीता था, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी। न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त देने के बाद यूएई के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अपने सुपर-4 अभियान का अंत किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने सुपर-8 अभियान का दमदार आगाज किया।

दोनों देशों के बीच अब तक 29 बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वेस्टइंडीज ने इस दौरान 15 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2016 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराया था, और वे अपने 10 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका हाल ही में पिछले महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की थी।

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।