
आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में हार से दुखी मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सांत्वना देते पंजाब के मार्कस स्टोइनिस। (फोटो सोर्स: एक्स@/IPL)
Mumbai Indians vs Punjab Kings, Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का 24वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत मुंबई इंडियंस फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स अपने विजयी रथ को जारी रखते हुए लगातार चौथा मैच जीतने का प्रयास करेगी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहता है। यहां लाल मिट्टी वाली पिच है, जिसमें अच्छी बाउंस और पेस मिलती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे स्ट्रोक प्ले आसान हो जाता है। शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, खासकर समुद्री हवा की वजह से। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच आसान होती जाती है और बल्लेबाज बड़े स्कोर बना सकते हैं।
इस मैदान का औसत स्कोर पहली पारी में अक्सर 170-185+ रन बनते हैं। स्क्वायर बाउंड्री 62-68 मीटर की है, इसलिए हाई स्कोरिंग मैच आम बात है, छोटी बाउंड्री की वजह से चौके-छक्के आसानी से लगते हैं। शुरुआत में पेसर्स को फायदा, बाद में स्पिनर्स को कुछ मदद मिल सकती है। लेकिन कुल मिलाकर यह बैटिंग फ्रेंडली ट्रैक माना जाता है। रात के मैचों में कभी-कभी ड्यू गिर सकती है, जिससे गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है और चेज करना आसान रहता है। अप्रैल-मई में मुंबई में ड्यू की संभावना कम लेकिन मौजूद रहती है।
एक्यूवेदर के अनुसार, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में दिन के समय वह का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है और उमस 63% तक रहेगी। जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और चोटिल होने की सभवना बढ़ जाती हैं। मैच के दौरान हवा 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 34 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 17 और पंजाब किंग्स ने भी 17 मैच जीते हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर रही है। पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थीं। लीग चरण में जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया था। वहीं सीजन के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी। पिछले पांच मुकाबलों पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स को तीन में जीत मिली है, जबकि मुंबई इंडियंस दो मैच जीत सकी है। ऐसे में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है।
Published on:
16 Apr 2026 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
