क्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया में पसरा मातम, इस स्टार खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन

टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है।
less than 1 minute read
Feb 27, 2026
Team India biggest weakness
भारतीय टी20 टीम। (फोटो सोर्स : IANS)

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। वे लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। पिछले कुछ समय से रिंकू के पिता की हालत गंभीर बनी हुई थी। हाल ही में उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद वे नहीं बच सके और अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

पिता से मिलकर लौटे थे रिंकू

यह खबर ऐसे समय में आई है जब रिंकू भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। बुधवार को रिंकू अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कुछ समय उनके साथ बिताने के बाद वे टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौट गए। हालांकि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बीच मातम

रिंकू सिंह के लिए यह समय मानसिक रूप से बहुत कठिन रहा। एक तरफ जहां भारत ने गुरुवार को जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी, वहीं दूसरी ओर इस दुखद समाचार से टीम में मातम छा गया है।

Updated on:
27 Feb 2026 08:20 am
Published on:
27 Feb 2026 07:41 am
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच