क्रिकेट

ऋषभ पंत ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, WTC में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Rishabh Pant: ऋषभ पंत न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में 23 रन बनाकर आउट हुए हैं, लेकिन इससे पहले वह एक छक्‍का लगाते ही आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले दुनिया पहले खिलाड़ी बन गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 10:46 AM IST
Rishabh Pant, IND vs NZ 2nd Test
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शॉट खेलते ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Rishabh Pant Most Sixes in WTC: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम क्राइस्‍टचर्च में दूसरा टेस्‍ट खेल रही है। इस टेस्‍ट के दूसरे दिन भारतीय स्‍टार विकेट कीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने 39 गेंदों पर एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 23 रन की पारी खेली। इस पारी में एक छक्‍के के साथ ही पंत ने इतिहास रच डाला है। वह अब आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

WTC में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजटीममैचरनछक्केशतकअर्धशतक
1ऋषभ पंतभारत44*309989718
2बेन स्टोक्सइंग्लैंड64385788819
3रोहित शर्माभारत4027165698
4शुभमन गिलभारत44*3032481010
5यशस्वी जायसवालभारत32*267345714
6हैरी ब्रूकइंग्लैंड37321444917
7रवींद्र जडेजाभारत50267542518
8ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया624200401215
9डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड34*220839612
10स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया634804351421

WTC में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की टॉप-10 लिस्‍ट में भी पंत

वहीं, वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत टॉप-10 बल्‍लेबाजों में शामिल हो गए हैं। मौजूदा सीरीज से पहले वह इस लिस्‍ट में शामिल नहीं थे। पंत अब 44* मैचों की 86 पारियों में 43.04 के औसत से 3099 रन के साथ 10वें पायदान पर हैं। इस मामले में टॉप पर इंग्‍लैंड स्‍टार बल्‍लेबाज जो रूट हैं, जो 80 मैचों की 147 पारियों में 6815 रन बना चुके हैं।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक4s6s
1जो रूट (ENG)8014713681526250.8559.97232571018
2स्टीव स्मिथ (AUS)6311012480421149.0251.83142151135
3मार्नस लाबुशेन (AUS)631159465121543.8752.31112452814
4ट्रेविस हेड (AUS)621065420017541.5873.63121552840
5बेन स्टोक्स (ENG)641177385717635.0658.8881939588
6बाबर आजम (PAK)45836362619647.0957.2182443721
7उस्मान ख्वाजा (AUS)47888346423243.3047.8881436913
8जैक क्रॉली (ENG)571051331426731.8665.1342045813
9हैरी ब्रूक (ENG)37641321431751.0183.9891734244
10ऋषभ पंत (IND)44*764309914643.0474.6571833189
Updated on:
28 Nov 2026, 10:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ: जैमीसन-डफी के सामने शीर्ष बल्‍लेबाजों ने डाले हथियार, न्‍यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत दूसरे दिन स्‍टंप तक 116/6

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर आकाश दीप ने हासिल किया बड़ा मुकाम, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के स्‍पेशल क्‍लब में हुए शामिल

न्‍यूजीलैंड के 356 रन के सामने भारत ने टी तक 59 के स्कोर पर गंवाए 3 विकेट, यशस्वी, देवदत्त और गिल सस्ते में पवेलियन लौटे

भारत के खिलाफ 45 साल बाद न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, बिना शतकीय साझेदारी बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

PAK A vs BAN A: लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से रौंदा