IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टीम के कप्‍तान के नाम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2024 में डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।
Rishabh Pant captain of Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज होने में अब सिर्फ दो दिन का समय शेष है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टीम के कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2024 में डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत करीब 14 महीने से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। दिसंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में वह बाल-बाल बचे थे। उसके बाद लंबे समय तक इलाज के बाद उन्होंने फिटनेस हासिल की है। हाल ही में उन्हें एनसीए से आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली थी।
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सहमालिक पार्थ जिंदल ने जारी बयान में कहा है कि हमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते खुशी हो रही है। उन्होंने धैर्य और निडरता का परिचय दिया है। नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार है। मैं उन्हें एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को मैदान पर ले जाते देखने का इंतजार नहीं कर सकता।
23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला
वहीं, बोर्ड ने मेडिकल अपडेट में कहा कि 30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रूड़की के नजदीक एक सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने रिहैब प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज फिट घोषित किया गया है। बता दें कि आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया ने इस मुस्लिम देश में खेलने से किया साफ इनकार, स्थगित की पूरी सीरीज
आईपीएल 2024 के दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वास्तिक चिकारा, यश ढुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ललित यादव, मिशेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नार्खिया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, प्रवीण दुबे, रसिख डार और विक्की ओस्तवाल।
यह भी पढ़ें : दुनिया की कई टॉप पुरुष टी20 लीग से ज्यादा है WPL की इनामी राशि़, देखें पूरी लिस्ट