क्रिकेट

IND vs SL: ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 220 रन बनाने ही WTC में हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

IND vs SL: भारतीय टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 220 रन दूर हैं। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।
less than 1 minute read
Aug 14, 2026
rishabh pant test record, rishabh pant, ind vs sl,
भारतीय स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज कल यानी 15 अगस्‍त से होने जा रहा है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। इसके साथ ही इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे। खासतौर पर भारतीय स्‍टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इस दौरे पर इतिहास रचने का मौका होगा। पंत इस सीरीज में 220 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जो डब्‍ल्‍यूटीसी के इतिहास में आज तक कोई विकेटकीपर हासिल नहीं कर सका है।

3 हजारी विकेटकीपर बनने से 220 रन दूर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में 2780 रन बना चुके हैं। ऐसे में अगर वह 220 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 3 हजार रन पूरे कर लेंगे और इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह तीन हजार डब्‍ल्‍यूटीसी रन पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बन जाएंगे। हालांकि कप्‍तान शुभमन गिल भी इस रेस में शामिल हैं, जो 2843 रन बना चुके हैं और वह भी 157 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

ICC World Test Championship में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीटीममैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसत100
जो रूटइंग्लैंड771426,65126251.1623
स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया60*1044,63521150.3814
मार्नस लाबुशेनऑस्ट्रेलिया59*1074,48521545.7611
ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया58*983,95117542.4811
बेन स्टोक्सइंग्लैंड641173,85717635.068
उस्मान ख्वाजाऑस्ट्रेलिया47883,46423243.308
बाबर आजमपाकिस्तान41763,43719649.108
जैक क्रॉलीइंग्लैंड571053,31426731.864
केन विलियमसनन्यूजीलैंड32583,02525158.1711
हैरी ब्रूकइंग्लैंड34602,99931750.839
ऑली पोपइंग्लैंड54972,99319632.187
टॉम लैथमन्यूजीलैंड45832,97925236.777
शुभमन गिलभारत40732,84326943.0710
ऋषभ पंतभारत40712,78014641.496
Updated on:
14 Aug 2026 07:58 am
Published on:
14 Aug 2026 07:58 am