क्रिकेट

ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट, शरीर पर कई जगह जख्म, होगी प्लास्टिक सर्जरी

ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार ने आग पकड़ ली। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। कहा जा रहा है कि पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी की जा सकती है।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2022, 10:06 AM IST
rishabh.jpg

Rishabh Pant Accident: भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज सुबह भीषण एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उन्हें कई गंभीर चोट आई हैं और उन्हें राजधानी दिल्ली रेफर किया है। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एक्सीडेंट के बाद विकेट कीपर बल्लेबाज की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं।

क्रिकेटर दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार ने आग पकड़ ली। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। कहा जा रहा है कि पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा कोहरे के चलते हुआ है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पंत को कार से बाहर निकाला और फिर 108 पर फोन कर जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

पंत की मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। वहीं बताया गया कि दुर्घटना स्‍थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए। दरअसल एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगली सीरीज अपने घर में ही श्रीलंका के खिलाफ जनवरी के पहले हफ्ते में ही खेलनी है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे की सीरीज होगी। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मगर इन दोनों ही सीरीज से ऋषभ पंत को बाहर किया गया है।

Updated on:
30 Dec 2022, 10:06 AM IST
Published on: