क्रिकेट

पंत को ICC से मिला बड़ा सम्मान, 2 दिग्गजों को पछाड़कर जीता यह खिताब

-पंत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड।-पंत बोले-आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं।-मैं भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को यह पुरस्कार समर्पित करता हूं।-मेरे सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुझे वोट दिया।  
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2021, 5:50 PM IST
rishabha_pant.png

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जनवरी 2021 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (ICC Men’s Player of the Month award) से सम्मानित किया गया है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी और ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट जीती।

आईसीसी ने पंत के हवाले से कहा, आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं। किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम को जीत दिलाना सबसे बड़ा अवॉर्ड होता है। लेकिन इस तरह के पुरस्कार युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, मैंने भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को यह पुरस्कार समर्पित करता हूं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हमारी जीत में योगदान दिया। मेरे सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुझे वोट दिया। बता दें कि आईसीसी ने ऋषभ पंत के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को भी इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया था। लेकिन फैन्स की वोटिंग के आधार पर पंत प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीतने में सफल रहे।

महिलाओं में दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल को आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस्माइल ने पाकिस्तान के साथ अपनी टीम की तरफ से सात विकेट चटकाए हैं।

आईसीसी ने पूरे साल हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरूष क्रिकेटरों के प्रदर्शन को एक नई पहचान देने के लिए आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ अवॉर्ड की शुरूआत करने की पिछले महीने शुरूआत की थी। आईसीसी की पुरस्कार नामांकन समिति हर वर्ग के लिए तीन नामांकन तय करेगी। विजेता की घोषणा महीने के दूसरे सोमवार को की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज