
IPL 2025 KKR vs RR: कोलकाता के ईडन गार्डंस में रियान पराग ने इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार 6 छक्के जड़ दिए। पराग ने मोईन अली के ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के मारे और फिर वरुण चक्रवर्ती के अगले ओवर में एक छक्का लगाया। ये छह छक्के लगातार आए हालांकि एक ओवर में नहीं आए। उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगातार रिंकू सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इन छह छक्कों की शुरुआत मोईन अली के ओवर से हुई। पहली गेंद पर शिमरन हेटमायर ने एक सिंगल लिया दूसरी गेंद पर रियान पराग ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर गेंद उड़ाया और छह रन बटोरे। चौथी गेंद पर फिर से स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा। छठी गेंद वाइड रही। ओवर की आखिरी लीगल गेंद पर भी रियान पराग ने छक्का मार दिया। वह आईपीएल इतिहास से पहले कप्तान बन गए, जिन्होंने लगातार 5 छक्के मारे।
पराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती का समना करते ही छक्का उड़ा दिया। पराग ने 45 गेंदों में 95 रन की पारी खेली और कुल 8 छक्के लगाए। इस मुकाबले में केकेआर ने 1 रन से राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। यह केकेआर की 11वें मुकाबले में 5वीं जीत है।