23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Andre Russell Fifty: पहली 9 गेंदों पर 2 रन, आखिरी 13 गेंदों में आंद्रे रसेल ने मचा दिया गदर, ईडन गार्डंस में रच दिया इतिहास

KKR vs RR IPL 2025: ईडन गार्डंस में आंद्रे रसेल की आंधी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 200 के पार पहुंचाया। उन्हें आज बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया और उन्होंने गदर मचा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 May 2025, 6:13 PM IST

Andre Russell Fifty vs RR ipl 2025

IPL 2025 Andre Russell First Fifty: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 53वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। इस दौरान आंद्रे रसेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने महीश तीक्षणा को लगातार 3 छक्के मारे तो जोफ्रा आर्चर को भी गगनचुंबी छक्के लगाए। रसेल की यह सीजन की पहली फिफ्टी है। इसके अलावा उन्होंने ईडन गार्डंस पर भी रिकॉर्ड बनाया।

आखिरी 13 गेंदों में कूट दिए 46 रन

आंद्रे रसेल जब क्रीज पर आए तो केकेआर की बल्लेबाजी लाइनअप संघर्ष कर रही थी। उन्होंने शुरुआत में काफी धीमी बल्लेबाजी की। पहली 9 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे। 10वीं गेंद पर छक्का मारा और फिर यहीं से रसेल की तूफानी पाकी को राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज देखते रह गए। ईडन गार्डंस में रसेल को आज न जोफ्रा आर्चर रोक पाए न ही अबूझ स्पिनर्स महीश तीक्षणा। महीश को तो रसेल ने लगातार 3 छक्के मार हैट्रिक पूरी की। जोफ्रा आर्चर की फुलटॉस को छक्का मारकर उन्होंने सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया।

ईडन गार्डंस में 1000 रन पूरे

रसेल सिर्फ यहीं नहीं रुके उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला। वह ईडन गार्डंस पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। सबसे ज्यादा रन दो आईपीएल खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर के नाम है, जिन्होंने 1407 रन बनाए हैं। रॉबिन उथप्पा ने 1159 रन बनाए हैं तो रसेल ने 1005 रन बना दिए हैं। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स से हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर, बचा है सिर्फ एक रास्ता