23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KKR IPL Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स से हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर, बचा है सिर्फ एक रास्ता

KKR in IPL 2025: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने से पहले 10 मैच खेल लिए थे और सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की थी। जानें आरआर से हारने के बावजूद केकेआर कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 May 2025, 4:48 PM IST

KKR Playoff Scenario

Kolkata Knight Riders Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में पहंचने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक 10 मुकाबले खेल लिए हैं और सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल की है। अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी है। हालांकि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स ये मैच भी हार जाती है तो भी उनके पास एक रास्ता बचा है, जिससे वे अंतिम 4 में पहुंच सकते हैं। चलिए जानते हैं बचे हुए 3 मैच जीतकर कैसे कोलकाता की टीम अगले दौर में पहुंच सकती है।

CSK, SRH और RCB से मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी 3 मैच चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना है। बेंगलुरु को छोड़कर दोनों टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स को हराने के बाद कोलकाता की टीम अगर बेंगलुरु को भी हरा देती है तो उनके 14 मैचों में 15 अंक हो जाएंगे। इसके अलावा केकेआर को ये भी दुवा करनी होगी कि सिर्फ 3 टीमों के अंक 14 से अधिक हो। इस तरह कोलकाता चौथी टीम बनकर प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

हालांकि ये राह इतनी आसान नहीं है। जिस तरह से केकेआर का प्रदर्शन इस सीजन रहा है। उसे देखते हुए उनके लिए बचे हुए तीनों मैच जीतने ही काफी मुश्किल है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही 16 अंकों तक पहुंच चुकी है। दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस, तीसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस, चौथे स्ठान पर पंजाब किंग्स और 5वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। इन चारों टीमों को 16 अंक तक पहुंचने के लिए एक या 2 जीत चाहिए और इन चारों का मुकाबला अब केकेआर के साथ नहीं बचा है।

पंजाब के जीतते ही खत्म होगा सफर

ऐसे में कोलकाता को बचे हुए तीनों मुकाबलों को जीतने के साथ उम्मीद ये भी करनी होगी कि 3 टीमों के अलावा किसी भी टीम के 14 अंक से अधिक न हो। अगर ऐसा होता है तो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ से बाहर हो सकती है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस को एक एक मैच जीतने हैं। पंजाब किंग्स के भी 10 मैचों में 13 अंक हैं और अगर वे एक भी मैच जीत जाते हैं तो वे केकेआर से आगे निकल जाएंगे। ऐसे में कोलकाता के पास पहुंच कम चांस है और अब वह चमत्कार के सहारे ही प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

ये भी पढ़ें: 17 साल के आयुष ने बेंगलुरु के गेंदबाजों की बजाई बैंड, आईपीएल इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी