क्रिकेट

रॉबिन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अमीरात क्रिकेट टीम के नए डायरेक्‍टर

Robin Singh काफी लंबे समय से कोचिंग से जुड़े हैं और वह आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम से जुड़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2020, 6:00 PM IST
robin singh coach
robin singh coach

दुबई : टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और शानदार क्षेत्ररक्षण की वजह से पहचाने जानेक वाले रॉबिन सिंह (Robin Singh) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपना नया क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। 56 साल के रॉबिन को संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व मुख्य कोच डगी ब्राउन की जगह लेंगे। युएई ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

संकट में है अमीरात

रॉबिन सिंह को ऐसे समय में अमीरात की राष्ट्रीय टीम का निदेशक बनाया गया है, जब वह बेहद संकट के दौर से गुजर रही है। वह मैच फिक्सिंग कांड से उबरने में लगी है। अमीरात टीम तत्कालीन कप्तान मोहम्मद नवीद समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को पिछले साल मैच फिक्सिंग में लिप्त पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही चयन पैनल को भी भंग कर दिया गया था।

बड़ी चुनौती है रॉबिन सिंह के सामने

फिक्सिंग प्रकरण से हिली अमीरात की टीम को ढर्रे पर लाने की कड़ी चुनौती रॉबिन सिंह के सामने है। टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने 1989 से 2001 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट और 136 वनडे खेले हैं। उन्होंने वनडे में एक शतक की मदद से 2,236 रन बनाए हैं और 69 विकेट भी लिए हैं। रॉबिन सिंह अपने समय के सबसे चपल क्षेत्ररक्षकों में शुमार किए जाते थे। वह तमिलनाडु की टीम का रणजी में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह पिछले कई सालों से कोचिंग से जुड़े हैं।

मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम का हैं हिस्सा

रॉबिन सिंह आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह 2013 से कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबडोस ट्राइडेंट्स और टी-10 लीग में कई टी-10 फ्रेंचाइजी टीमों को कोचिंग दे चुके हैं। मूल रूप से कैरिबियन रॉबिन सिंह का जन्म त्रिनिदाद में हुआ है। रॉबिन सिंह का अमीरात में एक कोचिंग क्लीनिक भी है।

Updated on:
12 Feb 2020, 6:00 PM IST
Published on: