क्रिकेट

IND vs ENG ODI सीरीज से पहले इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू की नेट प्रैक्टिस, देखें वायरल Video

Rohit Sharma starts practice: भारत बनाम इंग्‍लैंड वनडे सीरीज से एक हफ्ते पहले पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। जहां उन्‍होंने नेट्स प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
Jul 06, 2026
Rohit Sharma starts practice for IND vs ENG ODIs
नेट्स प्रैक्टिस की तैयारी करते रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Rohit Sharma starts practice for IND vs ENG ODIs: भारत और इंग्‍लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसका आगाज होने में अब सिर्फ एक हफ्ता शेष है, जिसे देखते पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्‍लैंड पहुंच चुके हैं। जहां उन्‍होंने नेट्स प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है। उनके अभ्‍यास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

20 जून को खेला था आखिरी मुकाबला

बता दें कि रोहित शर्मा ने 20 जून को भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज खत्म होने के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वह भारम में ही ट्रेनिंग कर रहे थे। हाल ही में उन्‍हें भारत का चौथे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड पद्म श्री सम्‍मानित किया गया था। अब वह फिर से क्रिकेट पर अपना फोकस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्‍होंने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ अच्‍छा प्रदर्शन किया था, जो कि छह महीने बाद वनडे क्रिकेट में उनकी वापसी थी।

पिछली सीरीज में हुई थी आलोचना

रोहित शर्मा की फिर भी उस सीरीज में कुछ आलोचना हुई। मुख्य रूप से इसलिए, क्योंकि शुभमन गिल या ईशान किशन की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट उतना जबरदस्‍त नहीं था। यशस्वी जायसवाल, जिन्होंने गिल की गैरमौजूदगी में एक मैच खेला था, उन्‍होंने शतक बनाया, जिससे इस अनुभवी खिलाड़ी पर और भी ज्‍यादा दबाव पड़ा।

आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप को 15 महीने शेष

अब हर मैच और सीरीज के साथ रोहित शर्मा पर ज्‍यादा नजर रखी जा रही है, क्‍योंकि अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 15 महीने बाकी हैं। 39 साल की उम्र में उनकी उम्र और फिटनेस पर सवाल उठेंगे। पिछले कुछ सालों से फिटनेस उनके लिए चिंता का विषय रही है। रोहित परमानेंट ओपनर के तौर पर अपनी जगह को लेकर चल रही सभी बहस को खत्म करना चाहेंगे। वह इंग्‍लैंड पहुंच चुके हैं। इंग्लैंड के हालात में ढलने के लिए उनके पास एक और हफ्ता बाकी है। उन्‍होंने वहां पहुंचकर नेट प्रैक्टिस करनी भी शुरू कर दी है।