आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को भी कप्तानी के संभावित दावेदार बताया। सूर्यकुमार भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह अपने अनुभव के आधार पर विकल्प हो सकते हैं। वहीं, तिलक वर्मा को चोपड़ा भविष्य के कप्तान के रूप में देखते हैं। अब सबकी नजरें मुंबई इंडियंस के फैसले पर टिकी हैं। फिलहाल हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाए जाने या रोहित शर्मा की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।