
नई दिल्ली : चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम के दिनों में भी चैन नहीं है। वह टीम इंडिया के साथ रोचक तरीके से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का मजाक उड़ाया है। उन्होंने रोहित को ट्रॉल करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों से पूछा है कि आपको युजवेंद्र चहल की बॉडी अच्छी लगती है या फिर इंग्लिश। रोहित के इस चुहल में प्रशंसकों ने जमकर भाग लिया और कहा 79 प्रतिशत प्रशंसकों ने कहा कि उन्हें चहल की बॉडी अच्छी है। रोहित की पोस्ट अनुसार, चहल की इंग्लिश को पसंद करने वाले लोग महज 21 फीसदी हैं। बता दें कि युजवेंद्र चहल ने अपनी बॉडी पर स्टाइलिश टैटू बना रखा है। शायद यही कारण है कि प्रशंसकों ने चहल की बॉडी के पक्ष में वोटिंग की है।
सोशल मीडिया पर दोनों करते रहते हैं एक-दूसरे की खिंचाई
रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल की आपस की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। ये दोनों सोशल मीडिया बैंटर के रूप में काफी मशहूर हैं और आपस में ही एक-दूसरे का नहीं, बल्कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों का ये दोनों मजाक उड़ाते रहते हैं।
रोहित चोट के कारण टीम इंडिया से हैं बाहर
बता दें कि युजवेंद्र चहल फिलहाल भारतीय टीम के साथ भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। वहीं रोहित शर्मा दक्षिण दौरे पर मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसके बावजूद टीम इंडिया से जुड़े रहने का उन्होंने यह अनोखा तरीका निकाल लिया है।