15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zim vs Aus: मैट रेनशॉ ने शतक के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, तो ओलिवर ने ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज कराया शर्मनाक रिकॉर्ड

Zim vs Aus 1st ODI: जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 295 रन का लक्ष्‍य रखा है। इस मैच में मैट रेनशॉ ने शतक के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 15, 2026

Matt Renshaw

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते मैट रेनशॉ। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/7Cricket)

Zimbabwe vs Australia 1st ODI: ऑस्‍ट्रेलिया की टीम फिलहाल जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है। जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस मैच में एक समय ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 17.4 ओवर में 107 के स्‍कोर पर अपने शीर्ष चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन उसके बाद मैट रेनशॉ ने छठे नंबर पर उतरते हुए शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और ऑस्‍ट्रेलिया को 294 रन के स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में ओलिवर पीक हिट विकेट आउट हुए, जिसके चलते ऑस्‍ट्रेलिया के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ जड़ा सबसे तेज शतक

मैट रेनशॉ ने महज 86 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। ऑस्‍ट्रेलिया बनाम जिम्‍बाब्‍वे वनडे इंटरनेशनल में ये सबसे तेज शतक है। इससे पहले 2004 में होबार्ट में एडम गिलक्रिस्ट ने 89 गेंदों पर शतक बनाया था। इस तरह रेनशॉ ने गिलक्रिस्‍ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जिम्‍बाब्‍वे में ऑस्‍ट्रेलियन का सबसे बड़ा स्‍कोर

मैट रेनशॉ का शतक 2004 में हरारे में माइकल क्लार्क (105*) के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए पहला शतक है। रेनशॉ इस मैच में 109 रन बनाकर आउट हुए। यह जिम्बाब्वे में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर-6 या उससे नीचे ऑस्ट्रेलियाई का पहला शतक

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए नंबर-6 या उससे नीचे के नंबर पर तीन साल बाद ये पहला शतक आया है। इससे पहले 2023 वर्ल्‍ड में वानखेड़े में अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल के 201 रन बनाए थे। इतना ही नहीं यह जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर-6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए किसी ऑस्ट्रेलियाई का पहला शतक भी है। इससे पहले सबसे ज्‍यादा रन 1999 में बुलावायो में डेमियन मार्टिन (57*) ने बनाए थे।

छठे विकेट के लिए जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए इस मैच में रेनशॉ और ओलिवर पीक के बीच छठे विकेट के लिए 75 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी हुई। यह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जिम्बाब्वे के खिलाफ छठे विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड एम क्लार्क और साइमंड्स के नाम दर्ज था, जब उन्‍होंने 2004 में सिडनी में 66 रन की साझेदारी की थी।

ओलिवर पीक ने ऑस्‍ट्रेलिया के नाम दर्ज कराया शर्मनाक रिकॉर्ड

ओलिवर पीक इस मैच में हिट विकेट आउट हुए हैं। वह इस तरह से आउट होने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। एलन बॉर्डर ऑस्‍ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी थे, जो 1987 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सिडनी में हिट विकेट आउट हुए थे।