
IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं। आज दूसरे दिन उम्मीद है कि भारतीय टीम पहले सेशन में ही इंग्लैंड को ऑलआउट कर दे और फिर खुद बल्लेबाजी के लिए उतरे। कप्तान रोहित शर्मा आज दूसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह अच्छी लय में भी नजर तीसरे टेस्ट में उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल से निकालते हुए शतक जड़ा था। ऐसे में ये रिकॉर्ड वह आसानी से बना लेंगे।
2013 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा 11 सालों के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन से महज 22 रन दूर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा सिर्फ 22 रन बनाते ही 4000 रन बनाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा इस स्पेशल क्लब में एंट्री करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। तीसरे टेस्ट में चूक गए थे, लेकिन इस बार गोल्डन चांस को वह हाथ से नहीं जाने देना चाहेंगे।
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
रोहित शर्मा के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक 58 टेस्ट की 98 पारी में कुल 3978 रन बनाए हैं। ये रन रोहित शर्मा ने 45.20 के शानदार औसत से बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के के बल्ले से 10 शतक और एक दोहरा शतक निकला है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 16 अर्धशतक भी जड़े हैं। टेस्ट में रोहित शर्मा का बेस्ट 212 रन है।
यह भी पढ़ें : आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले
एक नजर मैच पर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया और उसे शुरुआत भी अच्छी मिली, लेकिन डेब्यूटंट आकाशदीप ने 10वें ओवर में 47 के स्कोर पर बेन डकेट (11) के रूप में पहला झटका दिया। इसी ओवर में आकाशदीप ने ओली पोप को शून्य पर पवेलियन भेजकर दूसरा झटका भी दिया। इंग्लैंड के खाते में 10 रन ही जुड़े थे कि आकाशदीप ने जैक क्राली को बोल्ड करके तीसरा झटका दे दिया। इसके बाद इंग्लिश टीम का चौथा विकेट 109 के स्कोर पर जॉनी बेयरेस्टो (38) के रूप में गिरा। उन्हें अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
फिर पांचवां विकेट बेन स्टोक्स (3) के रूप में 112 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने चटकाया। इसके बाद जो रूट ने बेन फॉक्स के साथ पारी को संभाला ही था कि मोहम्मद सिराज ने 225 के स्कोर पर फॉक्स (47) को जडेजा के हाथों कैच कराकर छठा झटका दिया। टीम के खाते में 20 रन ही जुड़े थे कि सिराज ने हार्टली (13) को बोल्ड करके सातवां झटका दे दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। जो रूट 226 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 106 रन पर नाबाद हैं तो ओली रॉबिनसन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जीत का जश्न मनाते समय क्रिकेटर को पड़ा दिल का दौरा, मैदान पर ही तोड़ दिया दम