
Rohit Sharma captaincy return: रोहित शर्मा एक बार फिर IPL में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभालने जा रहे हैं। करीब तीन साल बाद वह मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब इसको लेकर रोहित शर्मा का बयान सामने आया है।
उन्होंने बिना हिचक स्वीकार किया कि जब उन्हें फ्रेंचाइजी की ओर से फिर से कप्तानी संभालने का प्रस्ताव दिया गया तो वे शुरुआत में इसके लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थे। ऐसे में उन्हें इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने से पहले काफी सोच-विचार करना पड़ा। हालांकि आखिरकार मुंबई इंडियंस के प्रति उनके जुड़ाव और टीम के जिम्मेदारी ने उन्हें कप्तानी के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि वह आईपीएल ट्रॉफी को जीतना अपना पहला लक्ष्य नहीं बनाना चाहते। उनका मनाना है कि अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी मैदान पर खेल का आनंद ले। बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
रोहित शर्मा ने कहा कि दबाव तो हमेशा बना रहेगा। फिर इसके बारे में सोचकर अपना समय बर्बाद क्यों करना? सबसे पहले हम जब एक टीम के रूप में बस में बैठकर ग्राउंड तक पहुंचें तो कोशिश करें कि सभी मिलकर खेल का लुत्फ उठाएं।
उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को फैंस का खोया हुआ भरोसा फिर से जीतना होगा। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में घरेलू मैदान पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। जाहिर है हम उनका भरोसा और समर्थन फिर से हासिल करना चाहते हैं।
रोहित शर्मा को पहली बार 2013 में मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2020 में आईपीएल चैंपियन बनी। हालांकि बाद में फ्रेंचाइजी ने 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी मुक्त कर दिया। हालांकि मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को यह फैसला उस वक्त पसंद नहीं आया था। इसके बावजूद उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। अब तीन साल बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें फिर कप्तान बनाया है।