क्रिकेट

हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को लेकर दिया ऐसा अपडेट, बढ़ गई मुंबई इंडियंस की टेंशन, जानें कब तक रहेंगे बाहर

Hardik Pandya Gives Update on Rohit Sharma Injury: आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं और हार्दिक पंड्या के अनुसार वह कुछ और मैच मिस कर सकते हैं, जिससे मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ गई है।

2 min read
Apr 16, 2026
IPL 2026 MI vs KKR Today Match , Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Head to Head , MI vs KKR Wankhede Stadium Records , IPL 2026 Mumbai Indians Squad List , KKR vs MI Highest Score in IPL , IPL 2026 Schedule and Match Stats , Rohit Sharma vs Sunil Narine IPL 2026
मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, अभिषेक नायर और अजिंक्य रहाणे (Photo - @kkriders)

IPL 2026 MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पंड्या ने बताया कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी पहले गेंदबाजी ही करते। इस दौरान हार्दिक पंड्या ने एक ऐसा अपडेट दिया, जिससे मुंबई इंडियंस के फैंस की टेंशन बढ़ सकती है। चोट की वजह से रोहित शर्मा कुछ और मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि रोहित कितने मैच मिस करेंगे।

डीकॉक की हुई वापसी

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। उन्होंने 5 साल बाद मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में वापसी की और आते ही दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कमबैक मुकाबले में ही शतक ठोक दिया।

RCB के खिलाफ हुए थे रिटायर्ड हर्ट

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह 13 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि वह कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं।

रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 78 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 रन बनाए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए और आरसीबी के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हो गए।

7 मैचों में हासिल करनी होगी जीत

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम अब तक सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस को इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 10 में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे। कुल 8 मैच जीतने पर टीम के पास 16 अंक हो जाएंगे और आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इतने अंक सुरक्षित माने जाते हैं।

Updated on:
16 Apr 2026 08:59 pm
Published on:
16 Apr 2026 08:55 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो