
आईपीएल 2026 से बाहर हुए डेविड पायने (फोटो- IANS)
David Payne Ruled Out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़े भी नहीं हैं कि उससे पहले एक और बड़ा झटका लग गया है। डेविड पायने चोट की वजह से आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हालांकि अब तक उनकी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। उनके बाहर होने से टीम की समस्या जरूर बढ़ गई है। पायने रिप्लेसमेंट के तौर ही टीम से जुड़े थे और अब नौबत ये आ गई है कि सनराइजर्स हैदराबाद को उनके लिए ही रिप्लेसमेंट ढूंढने को मजबूर होना पड़ रहा है।
टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस भी इस सीजन चोट की वजह से अब तक कोई मुकाबला नहीं खेल पाए हैं और वह कब टीम से जुड़ेंगे, इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया द्वारा लिया गया फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और खबर आ रही है कि आईपीएल के दूसरे हाफ में वह टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
आपको बता दें कि पायने भी जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े थे। वह सिर्फ दो मुकाबले ही खेल पाए, लेकिन काफी महंगे साबित हुए थे। आईपीएल 2026 में डेविड पायने ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ डेब्यू किया और पहले ही मुकाबले में उन्होंने दो विकेट निकाले। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें जमकर मार पड़ी और उन्होंने 35 रन लुटा दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए। इसके बाद वह चोटिल हो गए।
अब सनराइजर्स हैदराबाद अपना अगला मुकाबला 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी, जो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक सनराइजर्स का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। उसने पांच में से दो ही मैच जीते हैं, लेकिन अंक तालिका में चौथे स्थान पर है क्योंकि उनका नेट रन रेट काफी बेहतर है।
इस सीजन में उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेली है, तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को हराया है। अब बचे हुए 9 मुकाबलों में सनराइजर्स की कोशिश होगी कि कम से कम 6 में जीत हासिल करे, जिससे उनका प्लेऑफ स्थान लगभग पक्का हो सके।
Updated on:
16 Apr 2026 05:57 pm
Published on:
16 Apr 2026 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
