
Rohit Sharma-Pragyan Ojha: सोमवार को जैसे ही BCCI ने प्रज्ञान ओझा के नाम पर चीफ सेलेक्टर पद की मुहर लगाई, वैसे ही रोहित शर्मा के वर्ल्डकप 2027 खेलने की उम्मीदें और बढ़ गईं। प्रज्ञान ओझा को रोहित शर्मा का सबसे करीबी दोस्तों में से एक माना जाता है। दोनों ने आईपीएल करियर की शुरुआत एक ही साथ की थी और दोनों साथ में पहली बार चैंपियन भी बने। रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा आगे चलकर बाद में मुंबई इंडियंस के लिए भी साथ में खेला।
इससे पहले टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर थे और उनके कार्यकाल में ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया। 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बावजूद रोहित शर्मा से कप्तानी छीनी गई और बाद में उनके वनडे टीम में जगह पर भी संकट के बादल मंडराने लगे। इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले आखिरी वनडे से पहले तो ऐसी रिपोर्ट्स भी आने लगीं कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। लेकिन रोहित शर्मा ने ओलोचकों की बोलती बंद कर दी और इस ऐतिहासिक मैदान पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समीति के रहते रोहित शर्मा के वर्ल्डकप खेलने पर संकट के बादल मंडराते रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्डकप 2027 में खेलने को लेकर सवाल किए गए लेकिन अजीत अगरकर ने कभी भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सितंबर 2026 में अगरकर का कार्यकाल खत्म हुआ और रोहित शर्मा की आधी टेंशन भी खत्म हो गई। अब प्रज्ञान ओझा के इशारे पर टीमें चुनी जाएंगी और दोनों के रिश्तों को देखते हुए लगता नहीं है कि अब रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्डकप खेलने पर किसी तरह का खतरा मंडराने वाला है। बशर्ते वह फिट रहें और फॉर्म उनका बरकरार हो।
रोहित शर्मा ने अब तक भारत के लिए 291 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 49.27 की औसत से 12120 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 35 शतक दर्ज हैं और उन्होंने 63 अर्धशतक भी जड़े हैं। हिटमैन ने अपने करियर में 3 दोहरा शतक भी लगाया है। वह वनडे में सबसे ज्यादा 381 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था लेकिन सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे ओपनर्स के रहते उन्हें मौकों के लिए इंतजार करना पड़ा।
हालांकि जैसे ही इन दिग्गजों ने संन्यास लिया, रोहित शर्मा टीम इंडिया के स्थाई ओपनर बन गए और अब तक ओपनिंग करते हैं। विराट कोहली के कप्तानी से इस्तीफे के बाद रोहित ने कमान संभाली और टी20 वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप का खिताब जिताया। इस दौरान उनकी कप्तानी में टीम ने WTC और वर्ल्डकप 2023 के फाइनल में भी जगह बनाई।