क्रिकेट

Rohit Sharma Replacement: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक-ईशान नहीं, वीरेंद्र सहवाग ने बताया रोहित के संन्यास के बाद कौन लेगा ओपनर की जगह

Team India Opening Contenders: 2027 वनडे वर्ल्डकप के बाद रोहित शर्मा संन्यास ले सकते हैं, उससे पहले उनके रिप्लेसमेंट की चर्चा शुरू हो गई है, जहां सहवाग ने यशस्वी जायसवाल को सबसे बड़ा दावेदार बताया है।

2 min read
Jun 13, 2026
Rohit Sharma will play ODI World Cup 2027
Rohit Sharma will play ODI World Cup 2027. (instagram: @indiancricketteam)

Rohit Sharma Replacement In All Format: वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के बाद रोहित शर्मा संन्यास ले सकते हैं। उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा अभी से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि फिलहाल वनडे में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं, और अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं तो ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिलता है। हालांकि ईशान किशन भी ओपनिंग कर चुके हैं और उन्होंने वनडे फॉर्मेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी जड़ा है।

सहवाग ने बताया जायसवाल को दावेदार

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का मानना है कि अगर रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो जाते हैं, तो उनकी जगह कोई और नहीं बल्कि य़शस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) दावेदार जरूर हैं, लेकिन तीनों फॉर्मेट में अगर एक ही बल्लेबाज को देखा जाए, जो ओपनिंग कर सकता है तो उसमें यशस्वी जायसवाल फिट बैठते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अभिषेक शर्मा, ईशान किसन और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, 15 साल का ये बल्लेबाज भी भी इस रेस में शामिल हो गया है।

ऋतुराज को दावा इस वजह से कमजोर

हालांकि, वीरेंद्र सहवाग ने खुलकर यशस्वी जायसवाल का समर्थन किया है। सहवाग ने बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें तब मौका मिला जब कोई नहीं खेल रहा था। अगर किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन खराब होता और तब ऋतुराज गायकवाड़ जाकर रन बनाते, तब शायद उन्हें बाहर करना मुश्किल होता। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह वनडे क्रिकेट का नियमित हिस्सा नहीं हैं, भले ही उन्होंने अपने आखिरी वनडे में शतक जड़ा हो।

सहवाग ने कहा कि वह जायसवाल को वनडे और T20 के अलावा टेस्ट में भी बतौर ओपनर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला धर्मशाला में कुछ ही देर में शुरू होगा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।

Published on:
13 Jun 2026 09:41 am