क्रिकेट

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत ये खिलाड़ी आज BCCI के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में देंगे ‘यो-यो’ फिटनेस टेस्ट

Team India Yo Yo Test: रोहित शर्मा, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ी आज 30 सितंबर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में यो-यो फिटनेस टेस्‍ट देंगे। हालांकि अभी तक विराट कोहली को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

2 min read
Aug 30, 2025
यो-यो टेस्‍ट देते भारतीय क्रिकेटर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Team India Yo Yo Test: रोहित शर्मा के प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगने जा रहा है। भारतीय वनडे कप्तान, जो अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं, आज (30 अगस्त) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में अनिवार्य यो-यो फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। उनके साथ टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह समेत टीम के कई अन्य सीनियर खिलाड़ी भी शामिल होंगे। हालांकि, आईसीसी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल यानी रोहित शर्मा के साथ अपना आखिरी मैच खेलने वाले विराट कोहली को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025 के लिए चुने गए ये 5 भारतीय खिलाड़ी नहीं जाएंगे यूएई, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

'यो-यो' टेस्ट, 'ब्रोंको' क्यों नहीं?

'ब्रोंको' टेस्ट नाम का एक नया फिटनेस टेस्ट पिछले एक हफ़्ते से मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोहम देसाई के बाद भारतीय टीम के वर्तमान स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स ने रग्बी में आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली फिटनेस ड्रिल, ब्रोंको टेस्ट को शामिल करने का सुझाव दिया है। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, टीम इस टेस्ट को सीजन के अंत में शुरू करने की योजना बना रही है। ऐसे एशिया कप से शुरू होने वाले नए सीजन से पहले खिलाड़ियों को 'यो-यो' टेस्ट से गुजरना होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों का डेक्सा स्कैन (हड्डियों के घनत्व की जांच) भी किया जाएगा।

सभी खिलाड़ियों का प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट जरूरी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में एक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सभी खिलाड़ियों को प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा, यह अनुबंध के अनुसार अनिवार्य है। ये टेस्ट सीओई को यह समझने में मदद करते हैं कि खिलाड़ियों को किन क्षेत्रों में काम करना है या उनमें कहां कमी है। चूंकि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद एक बड़ा ब्रेक था। इसलिए खिलाड़ियों को घर पर ही व्यायाम के कुछ सेट दिए गए थे। 

अधिकारी ने बताया कि देखिए हम अपने आकलन के हिस्से के रूप में ये टेस्ट (यो-यो, स्प्रिंट, पावर, डेक्सा) लेते हैं। इससे हमें किसी एथलीट की स्थिति का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। एक पेशेवर के रूप में, हमारी जिम्मेदारी है कि हम टीम के फिटनेस मानकों की समीक्षा करने के बाद ऐसे मानक प्रस्तुत करें, जो चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ प्राप्त करने योग्य भी हों।

रोहित शर्मा, गिल, बुमराह सीओई में

रोहित के अलावा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों के भी टेस्ट में शामिल होने की संभावना है। बीसीसीआई ने एशिया कप से पहले सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि रोहित और कोहली की तरह सभी एशिया कप नहीं खेलेंगे, लेकिन भारत के पिछले दौरे के बीच काफी अंतर रहा है। भारत ने 4 अगस्त को इंग्लैंड दौरा (5 टेस्ट) समाप्त किया था। तब से कई खिलाड़ियों ने कोई मैच नहीं खेला है और भारत का एशिया कप अभियान भी 10 सितंबर से शुरू हो रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर