रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी 5 करोड़ रुपये की लग्जरी लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखें गए। इस दौरान उनकी मुलाक़ात एक क्यूट सी फैनगर्ल से हुई, जिसका जन्मदिन था। रोहित शर्मा ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब भारतीय टीम कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू होने तीन टेस्ट मैचों सीरीज से पहले मुंबई की सड़कों पर देखे गए हैं। रोहित शर्मा मुंबई की सड़कों पर अपनी 5 करोड़ रुपये की लग्जरी लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखें गए। इस दौरान उनकी मुलाक़ात एक क्यूट सी फैनगर्ल से हुई, जिसका जन्मदिन था। रोहित शर्मा ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आराम के साथ कुछ समय अपने लिए निकाल रहे हैं। हाल ही में वह टी20 विश्व कप 2024 की जीत का जश्न मनाने के लिए टीम के अन्य साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई दिए थे। वहीं अब वह मुंबई की सड़कों पर अपनी लेम्बोर्गिनी उरुस में नजर आए हैं।