
RCB vs PBKS Head to Head Stats in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का लगभग आधा सीजन खत्म हो चुका है। इसके साथ ही प्लेऑफ की जंग भी तेज हो चुकी है। आईपीएल के 18वें सीजन का 33वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार 18 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा। ये दोनों ही टीमें इस सीजन में छह में से चार मैच जीतकर आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में बनी हुई हैं। आरसीबी नेट रन रेट बेहतर होने के चलते तीसरे नंबर पर है तो पंजाब चौथे स्थान पर है। ऐसे में फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले ये भी जानना जरूरी है कि अब तक दोनों में से कौन किस पर भारी पड़ा है?
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 33 बार हुआ है। इनमें से आरसीबी ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस तरह अभी तक दोनों के बीच कड़ी फाइट देखने को मिली है।
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।