क्रिकेट

RR ने अचानक क्यों बदला कप्तान? GT के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी भी नहीं करेंगे फील्डिंग, देखें प्लेइंग 11

RR vs GT Playing 11: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है, जहां RR के रेगुलर कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल टीम की कमाल संभाल रहे हैं।
2 min read
May 09, 2026
Shubman Gill and Riyan Parag
शुभमन गिल और रियान पराग (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs GT Match 52nd Update: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं। राजस्थान रॉयल्स के रेगुलर कप्तान रियान पराग इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल टीम को लीड कर रहे हैं, जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। शुभमन गिल भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे।

दोनों टीमों की स्थिति एक समान

इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह प्लेऑफ के और करीब पहुंच जाएगी। दोनों टीमों ने अब तक 10-10 मुकाबले खेले हैं और 6-6 मैचों में जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स जहां 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है, वहीं इतने ही अंकों के साथ गुजरात टाइटंस पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने पिछले 6 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं और टीम शानदार लय में नजर आ रही है।

चोट की वजह से पराग हुए बाहर

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं।"

शुभमन गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। मानव की जगह प्रसिद्ध वापस आए हैं। मुझे लगता है कि अपनी ताकत पर ध्यान देना जरूरी है। हमने कुछ एरिया पर सोच-विचार किया है। हमने जो ज्यादातर मैच खेले हैं, वे काफी करीबी रहे हैं। हम देखेंगे कि पहले कुछ ओवर में चीजें कैसी रहती हैं।"

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

Updated on:
09 May 2026 07:22 pm
Published on:
09 May 2026 07:12 pm