क्रिकेट

RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, राजस्थान रॉयल्स में संदीप शर्मा की वापसी हुई

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। मुंबई ने तीन बदलाव किए हैं। आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड और श्रेयस गोपाल के स्थान पर नुवान तुषारा, नेहल वढेरा और पीयूष चावला आए हैं। वहीं, राजस्थान ने एक बदलाव किया है। संदीप शर्मा की कुलदीप सेन की जगह वापसी हुई है।

less than 1 minute read

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का 38वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। इस मैच में मुंबई तीन बदलावों के साथ उतरेगी। आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड और श्रेयस गोपाल के स्थान पर नुवान तुषारा, नेहल वढेरा और पीयूष चावला को शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन की जगह संदीप शर्मा की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
मुंबई इंडियंस :
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब: नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर

Updated on:
22 Apr 2024 07:29 pm
Published on:
22 Apr 2024 07:14 pm
Also Read
View All