क्रिकेट

RR vs MI: संदीप शर्मा ने बरपाया कहर, मुंबई के बड़े-बड़े सूरमा ढेर, राजस्थान के सामने 180 का लक्ष्य

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को फ्लॉप होने के बाद नेहाल वढेरा और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 170 के पार पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

less than 1 minute read

IPL 2024, RR vs MI Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 38वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए तो संदीप शर्मा ने 5 विकेट हासिल किए।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। दूसरे ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हुए। संदीप ने अपने अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद नेहाल वढेरा और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 के पार पहुंचाया।

दोनों को बल्ला रन उगलता रहा और मुंबई ने 150 का आंकड़ा भी पार कर लिया। नेहाल 49 के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए। इसके बाद हार्दिक पंड्या भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा को भी संदीप ने आउट किया और जेराल्ड कोएट्जी को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज मैच में अपना चौथा विकेट हासिल किया। उन्होंने टिम डेविड को भी चलका किया और 5वां विकेट हासिल किया। जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी।

Also Read
View All

अगली खबर