क्रिकेट

44 साल की उम्र में T-20 में डेब्यू करने वाले मौजूदा कोच को आया हार्ट अटैक,कोमा में जाने के बाद स्थिति काफी नाजुक

नीदरलैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच को हार्ट अटैक के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानिए किस वजह से उनके साथ ये हादसा हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2022, 1:22 PM IST
netherland.jpg
फैंस के लिए बुरी खबर

क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। नीदरलैंड्स टीम के मौजूदा कोच रेयान कैंपबेल हार्ट अटैक के बाद लंदन के हॉस्पिटल में हैं। रेयान को ICU में भर्ती किया गया है। जिंदगी और मौत की जंग वो इस समय लड़ रहे हैं। दरअसल रेयान कुछ दिन पहले अपने बच्चों के साथ मैदान में खेलने गए। अचानक उनके सीने में दर्द उठ गया था। इसके बाद उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। रेयान कैंपबेल को इसके बाद ही हॉस्पिटल ले जाया गया था।

रेयान की हालत नाजुक

मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रेयान को अभी भी होश नहीं आया है। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें रेयान ने साल 2002 में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद हांगकांग में भी वो गए और वहां भी क्रिकेट खेला। साल 2016 के वर्ल्ड कप में उन्होंने हांगकांग की तरफ से प्रतिनिधित्‍व किया था। क्रिकेट से लगातार रेयान जुड़े रहे थे।


साल 2017 में रेयान बने थे नीदरलैंड के कोच

रेयान ने 44 साल की उम्र में T-20 डेब्यू कर सभी को चौंका दिया था। इस छोटे फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले वो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। अपने क्रिकेट करियर में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2017 में उन्हें नीदरलैंड टीम का कोच बनाया गया था। उनके नेतृत्व में नीदरलैंड की टीम ने अभी तक अच्छा काम किया है। रेयान को लेकर अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही इस बारे में कोई बड़ा अपडेट दिया जाएगा।

Published on: