क्रिकेट

SA vs AUS: एडेन मार्करम पहली ही गेंद पर हुए जोश हेजलवुड का शिकार, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

SA vs AUS 2nd ODI: साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में एडेन मार्करम ने पहली ही गेंद पर आउट होकर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
2 min read
• •
Sep 27, 2026
SA vs AUS 2nd ODI
एडेन मार्करम का कैच पकड़ते कूपर कोनोली। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

South Africa vs Australia 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की घरेलू वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान अफ्रीकी टीम को पहला पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने कूपर कोनोली के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराकर दिया। वनडे में पहली ही गेंद पर आउट होकर मार्करम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

ODI मैच में पहली बॉल पर आउट होने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी बने मार्करम

वनडे इंटरनेशनल मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले एडेन मार्करम चौथे बल्‍लेबाज है। इस मामले पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्‍स साउथ अफ्रीका के पहले बल्‍लेबाज हैं, जो न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2002 में मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। उसी साल वह पाकिस्‍तान के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर आउट हुए। इसके बाद हासिम अमला भी दो बार 2011 और 2013 में मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। जानमन मलान भी एक बार 2020 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा चुके हैं।

ODI मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज

बल्लेबाजगेंदबाजविपक्षी टीममैदानवर्ष
हर्शल गिब्सजेम्स फ्रैंकलिनन्यूजीलैंडब्रिस्बेन2002
हर्शल गिब्सवसीम अकरमपाकिस्तानटैंजियर2002
हाशिम अमलाडग बोलिंगरऑस्ट्रेलियागकेबरहा2011
हाशिम अमलामोहम्मद इरफानपाकिस्तानडरबन2013
जानमन मलानमिशेल स्टार्कऑस्ट्रेलियापार्ल2020
एडेन मार्करमजोश हेजलवुडऑस्ट्रेलियाजो'बर्ग2026*

साउथ अफ्रीका की नजर 2-0 से अजेय बढ़त बनाने पर

बता दें साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में मैथ्‍यू ब्रीट्जके के शतक और मार्को यानसेन के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम महज 230 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई थी। प्रोटियाज टीम ने उस मैच में 67 रन से जीत दर्ज की थी। अब मेजबान टीम की नजर दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने पर होगी।