क्रिकेट

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, जोश इंग्लिस ने केप टाउन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Josh Inglis Century: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 102 रन बनाकर इतिहास रच दिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से अधिक शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 6:14 PM IST
josh inglis
जोश इंग्लिस (फोटो- IANS)

Australia vs South Africa 3rd Test: केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जोश इंग्लिस ने बड़ा करानामा किया। पहली पारी में शतक जड़ते ही वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम 2-2 शतक लगाए हैं। इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पारी में शतक जड़ने वाले इकलौत बल्लेबाज रहे। इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे।

सालभर बाद प्लेइंग 11 में हुई वापसी

जोश इंग्लिस एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में लौटे। उन्होंने तूसरे टेस्ट की पहली पारी में 132 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 11 चौके लगाए। यह जोश इंग्लिस का दूसरा टेस्ट शतक था। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। इसी मैच में उन्होंने टेस्ट डेब्यू भी किया था।

ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से अधिक शतक जड़े हैं। इंग्लिस के अलावा, ग्लेन मैक्सवेल (5) और आरोन फिंच (2) के नाम भी एक से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी दूसरे फॉर्मेट में एक से अधिक शतक नहीं लगाए हैं। मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में चार शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में केवल एक शतक है। वहीं, फिंच के नाम भी 17 वनडे शतक हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ा है।

फ्रैक्चर की वजह से रहे दूर

इंग्लिस ने सीरीज के निर्णायक टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी की। इससे पहले, उन्होंने 2025 की एशेज सीरीज में अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे वह उबर रहे थे।

इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 329 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 78, मार्कस एकरमैन ने 95, डेविड बेडिंगहम ने 50 और मार्को यानसन ने 50 रन की पारी खेली। कंगारुओं की ओर से मिचेल स्टार्क ने कहर ढाहते हुए ने अर्धशतक 72 रन देकर 6 विकेट चटका दिए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर पूरे 100 रन की बढ़त हासिल की। मेहमान टीम ने आखिरी 6 विकेट 60 रन के भीतर गंवा दिए। उनका 5वां विकेट 370 रन पर गिरा और 429 रन पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी खत्म हो गई।

Updated on:
29 Oct 2026, 6:14 PM IST
Published on: