
South Africa vs Bangladesh, 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स के मैदान पर 400 रन बनाकर इतिहास रचने के महज एक सप्ताह बाद बांग्लादेश ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सोमवार को सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 91 रन पर ऑलआउट हो गई।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की अतिरिक्त उछाल और रफ्तार के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। टीम की ओर से केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। महफिजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। वहीं, तौहीद हृदोय ने 19 और मोमिनुल हक ने 18 रन का योगदान दिया।
साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने तीन-तीन विकेट झटके। वापसी कर रहे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को दो विकेट मिले। वहीं, वियान मुल्डर और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस खराब प्रदर्शन के साथ बांग्लादेश ने कई अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।