क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नए कप्तान के साथ उतरेगी साउथ अफ्रीका, जानें प्लेइंग-11

SA vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में एडेन मार्करम कप्तानी करेंगे। जानें दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन और टीम में हुए बड़े बदलाव।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 7:05 PM IST
South Africa vs Bangladesh, 2nd Test
एडेन मार्करम (File Photo- ANI)

South Africa vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम जहां सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की नजरें 2-0 से क्लीन स्वीप कर WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

टेम्बा बावुमा की जगह एडेन मार्करम करेंगे कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान उनके दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) आ गया था, जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम को टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। वहीं, टेम्बा बावुमा की जगह टोनी डी जॉर्जी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

टोनी डी जॉर्जी अब तक 17 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इन मुकाबलों में कुल 919 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 177 रन है, जो उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ ही बनाया था।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की टीम में वापसी हुई है। उन्हें डेन पैटरसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। नॉर्टजे की वापसी से दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम (कप्तान), मार्क्स एकरमैन, जुबैर हमजा, टोनी डी जॉर्जी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे।

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
22 Nov 2026, 7:05 PM IST
Published on: