क्रिकेट

On this Day: आज ही के दिन 17 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, जानें 30 हजारी महारिकॉर्ड के सबसे करीब कौन?

On this Day (20 November): भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 20 नवंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मुकाबले के दौरान अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 30,000 रन पूरे किए थे। तब से लेकर आज तक कोई भी इस माइलस्‍टोन को नहीं छू सका है, लेकिन विराट कोहली अब इसके बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 7:10 AM IST
On this Day (20 November)
सचिन तेंदुलकर अपनी तस्‍वीर को निहारते हुए। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Sachin Tendulkar On this Day: दुनिया में क्रिकेट भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए, जिन्‍हें आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। एक ऐसा ही महारिकॉर्ड उन्‍होंने आज ही के दिन 20 नवंबर को 17 साल पहले बनाया था, जब उन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच के दौरान अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर में 30,000 हजार रन पूरे किए थे। आज तक दुनिया का कोई भी बल्‍लेबाज उस माइलस्‍टोन तक नहीं पहुंच सका है। हालांकि टी20 और टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस मील के पत्‍थर के काफी करीब पहुंच चुके हैं और 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप तक वह इस बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

17 साल पहले 20 नवंबर को ही 30 हजारी बने थे सचिन तेंदुलकर

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने सभी इंटरनेशन फॉर्मेट में 1989 से 2013 के बीच अपने करियर में कुल 664 मैच खेले। इन मैचों की 782 पारियों में उन्‍होंने 34,357 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक आए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 248* रहा। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने से पहले उन्‍होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच में उन्‍होंने 20 नवंबर को 30 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

सिर्फ 1387 रन दूर विराट कोहली

शायद उनके सबसे ज्‍यादा रन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए, लेकिन उनके 30 हजार रन के माइलस्‍टोन तक विराट कोहली पहुंच सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे इंटरनेशन क्रिकेट ही खेलते हैं। वह 2008 से लेकर अब तक 570 मैचों की 636 पारियों में 28,613 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 86 शतक और 149 अर्धशतक आए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 254* रन है। उन्‍हें अब 30 हजार रनों के माइलस्‍टोन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 1387 रनों की दरकार है। वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 तक वह इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकर (भारत)1989-201366478234,357248*48.52100164
2विराट कोहली (भारत)2008-202657063628,613254*52.5986149
3कुमार संगकारा (श्रीलंका)2000-201559466628,01631946.7763153
4रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)1995-201256066827,48325745.9571146
5महेला जयवर्धने (श्रीलंका)1997-201565272525,95737439.1554136
6जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)1995-201451961725,53422449.1062149
7राहुल द्रविड़ (भारत)1996-201250960524,20827045.4148146
8जो रूट (इंग्लैंड)2012-202640352923,27226249.5161124
9ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)1990-200743052122,358400*46.2853111
10सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)1989-201158665121,03234034.1442103

टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकर1989-201366478234,357248*48.52100164
2विराट कोहली2008-202657063628,613254*52.5986149
3राहुल द्रविड़1996-201250459924,06427045.5748145
4रोहित शर्मा2007-202652255420,68226442.3852113
5सौरव गांगुली1992-200842148518,43323941.4238106
6एमएस धोनी2004-201953552317,09222444.7415108
7वीरेंद्र सहवाग1999-201336343116,89231940.603870
8मोहम्मद अजहरुद्दीन1984-200043345515,59319939.772979
9सुनील गावस्कर1971-198723331613,214236*46.203572
10युवराज सिंह2000-201739938811,68616934.981771
Updated on:
20 Nov 2026, 7:10 AM IST
Published on: