क्रिकेट

मैदान पर फिर हुई तेंदुलकर की वापसी, लेकिन एक छोटे से बच्चे ने कर दिया काम खराब

सचिन ने कबीर की वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''जूनियर कैफ ने बड़ी ही खूबसूरती से कवर ड्राइव लगाया, शाबाश, हमेशा खेलते रहो।''
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 8:51 PM IST
sachin tendulkar

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मोहम्मद कैफ के बेटे कबीर बैटिंग कर रहे हैं। दरअसल मोहम्मद कैफ की फैमिली स्मैश में एन्जॉय करने के लिए पहुंची थी। जहां कबीर बल्लेबाज़ी में अपने हाथ आज़मा रहे थे। अपनी बैटिंग के दौरान कबीर ने एक गज़ब का कवर ड्राइव लगाया था, जिसकी तारीफ करने में सचिन भी पीछे नहीं रहे। सचिन ने तो कबीर का ये वीडियो तुरंत ट्विटर पर भी शेयर कर दिया।

अगर आप ध्यान से देखेंगे तो वीडियो में आप पाएंगे कि कबीर को सामने वाली स्क्रीन से तेंदुलकर गेंदबाज़ी कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट को कैफ ने रीट्वीट भी किया और इसके साथ ही कैफ ने सचिन के साथ मैदान पर बिताए उन लम्हों को भी याद किया जब वे एक साथ खेला करते थे।

सचिन ने कबीर की वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''जूनियर कैफ ने बड़ी ही खूबसूरती से कवर ड्राइव लगाया, शाबाश, हमेशा खेलते रहो।'' जिसके बाद कैफ ने सचिन के इश वीडियो को रीट्वीट किया और लिखा कि, ''नेट्स में आपकी गेंदों को खेलने में हमेशा दिक्कत होती थी, चाहे वो लेग स्पिन हो, ऑफ स्पिन हो, या फिर कटर हो। लेकिन मेरा बेटा कबीर आपकी गेंदों को काफी अच्छे से खेल रहा है। और जैसा कि आप कहते हैं कि जब हम हमेशा खेलते रहेंगे तो भारत बदल जाएगा। हमेशा आपके साथ हूं।''

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के कैफ के साथ जितने बेहतर संबंध पहले थे उतने ही शानदार संबंध आज भी हैं। दोनों आए दिन एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते हैं। इसके अलावा कई पार्टीज़ में भी ये दोनों पूर्व क्रिकेटर साथ देखे जा सकते हैं। सचिन तेंदुलकर अपने सभी साथियों के साथ-साथ उनके बच्चों का भी काफी ध्यान रखते हैं और उनका हौंसला बढ़ाते रहते हैं। बस यही वो वजह है कि लोग उन्हें भगवान कहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
क्रिस लिन से पहले भी डोपिंग में फंस चुके हैं ये 5 बड़े क्रिकेटर, झेल चुके हैं 12 महीने का बैन

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?