क्रिकेट

पाकिस्तान टीम में फिर बड़ा बदलाव, सलमान आगा की जगह साहिबजादा फरहान को बनाया कप्तान

Sahibjada Farhan: पाकिस्तान टीम में श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल के लिए फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। सलमान आगा की जगह अब साहिबजादा फरहान को टीम का कप्तान बनाया गया है।
2 min read
• •
Oct 05, 2026
Sahibjada Farhan
पाकिस्‍तान टी20 टीम के नए कप्‍तान साहिबजादा फरहान। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

Sahibjada Farhan Pakistan New Captain: पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चयनकर्ताओं ने एक बार फिर टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए नियमित कप्‍तान सलमान अली आगा की छुट्टी कर दी गई है और साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का नया कप्‍तान बना दिया गया है। ज्ञात हो कि हाल ही में खत्म हुए एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान की टीम को साहिबजादा फरहान ने ही लीड किया था। जब पाकिस्‍तान को फाइनल में भारत ने हराकर गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाया था।

शाहीन अफरीदी को वनडे टीम की कमान

दरअसल, पीसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन टी20 मैच और इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम की घोषणा कर दी है। साहिबजादा फरहान जहां टी20 टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, शाहीन अफरीदी ट्राई-सीरीज में वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। तीनों टी20 9 अक्‍टूबर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ घरेलू वनडे ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगा।

T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
9 अक्टूबरपहला T20Iरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
11 अक्टूबरदूसरा T20Iरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
13 अक्टूबरतीसरा T20Iरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

ODI ट्राई-सीरीज का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
18 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकारावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
20 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम इंग्लैंडरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
22 अक्टूबरश्रीलंका बनाम इंग्लैंडरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम इंग्लैंडगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकागद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
29 अक्टूबरश्रीलंका बनाम इंग्लैंडगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
31 अक्टूबरफाइनलगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

पाकिस्तान टी20 टीम

साहिबजादा फरहान (कप्‍तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफ़ात मिन्हास, फखर ज़मान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकिम।

पाकिस्तान की वनडे टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्‍तान), अबरार अहमद, अराफ़ात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फ़खर जमान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेट कीपर), नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेट कीपर), सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और सुफियान मोकिम।