Sahibzada Farhan becomes highest run getter in a T20 World Cup season: पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 (Super 8) मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Sahibzada Farhan, highest run getter in a T20 World Cup season: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सुपर-8 (Super 8) मुकाबले (Pakistan vs Sri Lanka) में फरहान ने भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए किसी एक टी20 विश्व कप सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
इस मैच से पहले फरहान के खाते में 283 रन थे और उन्हें कोहली के 319 रनों के रिकॉर्ड को पार करने के लिए 37 रनों की दरकार थी। फरहान छठे ओवर की पहली गेंद पर दासुन शनाका को चौका लगाकर इस रिकॉर्ड तक पहुंचे।
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की। सलामी जोड़ी फरहान और फखर जमान ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया। 10 ओवर पूरे होने तक पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 102 रन हो चुका था, जो इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की सबसे अच्छी शुरुआत थी। फरहान 57 और फखर जमान 44 रनों पर खेल रहे थे। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें 65 से अधिक रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने की इस सूची में अब साहिबजादा फरहान के ठीक पीछे चार बड़े नाम हैं।
विराट कोहली (भारत) - 319 रन, 2014
कोहली ने 2014 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश में खेलते हुए 6 पारियों में 319 रन बनाए थे। उनका औसत 106.33 का रहा और उन्होंने चार अर्धशतक जड़े थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। यह रिकॉर्ड 12 साल तक अटूट रहा।
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 317 रन, 2009
दिलशान ने 2009 के टी20 विश्व कप में अपने अनोखे शॉट 'दिलस्कूप' से दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने 7 मैचों में 317 रन बनाए, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 96 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर थी। वे भी उस एडिशन के प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
बाबर आजम (पाकिस्तान) - 303 रन, 2021
बाबर आजम ने 2021 के टी20 विश्व कप में 303 रन बनाकर किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे फरहान ने इसी मैच में तोड़ा।
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 302 रन, 2010
जयवर्धने ने 2010 के टी20 विश्व कप में 6 पारियों में 302 रन बनाए, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ तेजतर्रार शतक भी शामिल था। इसी पारी के साथ वे टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने।