क्रिकेट

Sai Kishore ने किया कमाल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ली हैट्रिक; ऐसा करने वाले बने तमिलनाडु के 10वें गेंदबाज

Ranji trophy में तमिलनाडु के स्पिनर साई किशोर ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। जानें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी इस उपलब्धि की पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
Sai Kishore First Class hat-trick.
तमिलनाडु के स्पिरन साई किशोर। (Photo - X/@cricbuzz)

Sai Kishore First Class hat-trick: तमिलनाडु और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी एलीट मुकाबले में स्पिनर साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक पूरी की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी के दौरान लक्ष्य रायचंदानी, सौरभ रावत और आदित्य रावत को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

साई किशोर ने सबसे पहले लक्ष्य रायचंदानी को क्लीन बोल्ड किया। लक्ष्य स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद साई किशोर ने सौरभ रावत और आदित्य रावत को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस उपलब्धि के साथ बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तमिलनाडु के 10वें खिलाड़ी बन गए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी

क्रम संख्याखिलाड़ी का नामविपक्षी टीमसीज़न
1एम. जे. गोपालनसीलोन1932-33
2जी. पार्थसारथीदक्षिण भारत1936-37
3बी. कल्याणसुंदरमबॉम्बे1972-73
4बी. अरुणगोवा1986-87
5एस. सुब्रमण्यमकेरल1992-93
6डी. के. देवानंदओडिशा1998-99
7आर. रामकुमारकर्नाटक2003-04
8एम. मोहम्मदमध्य प्रदेश2018-19
9गुरजपनीत सिंहनागालैंड2025-26
10आर. साई किशोरउत्तराखंड2026-27

साई किशोर ने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए

तमिलनाडु के कप्तान आर. साई किशोर ने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 18 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 16 ओवर में 34 रन देकर 6 विकेट झटके।

उनके अलावा, तमिलनाडु के गुरजपनीत सिंह ने पहली पारी में 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। जगनाथन हेमचूड़ेशन ने कुल 1 विकेट लिया। वहीं, एस. अजीत राम ने दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए।

तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हराया

उत्तराखंड की पहली पारी के 134 रन के जवाब में तमिलनाडु ने 313 रन बनाए। इस तरह तमिलनाडु को पहली पारी में 179 रन की बढ़त मिली। उधर, फॉलोऑन खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम दूसरी इनिंग में 113 रन पर ही आउट हो गई। इस तरह तमिलनाडु ने उत्तराखंड से यह मुकाबला पारी और 66 रन से जीत लिया।

Updated on:
20 Oct 2026 03:23 pm
Published on:
20 Oct 2026 02:04 pm