क्रिकेट

साई सुदर्शन के साथ इस खिलाड़ी का कटा पत्ता, शानदार प्रदर्शन का इस खिलाड़ी को मिला इनाम

दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त को उत्तर क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ शुरू होगी, जबकि मध्य क्षेत्र 28 अगस्त को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उत्तर पूर्व क्षेत्र से भिड़ेगा। दक्षिण क्षेत्र का पहला मैच 4 सितंबर को होगा
2 min read
Jul 28, 2025
Sai Sudarshan Injury
साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गया चौथा टेस्ट भले ही ड्रॉ हो गया लेकिन टीम इंडिया के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन इसका फायदा नहीं उठा सके और जब टीम इंडिया 311 रन से पीछे चल रही थी, जब वह 0 पर आउट हो गए। साई सुदर्शन असमान उछाल वाली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि जडेजा, केएल राहुल, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर की पारियों की बदौलत मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने से पहले दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम का ऐलान हुआ और साई सुदर्शन के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर कर दिया गया।

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा 28 अगस्त से शुरू होने वाली 'दलीप ट्रॉफी 2025' में दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करेंगे। छह टीमों के पुराने क्षेत्रीय प्रारूप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट से 2025/26 घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत होगी।तिलक भारतीय टीम की प्रतिबद्धताओं के कारण पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में हैदराबाद के लिए नहीं खेले थे, लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हैम्पशायर के लिए एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप में अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ा और इसके बाद 56, 47 और 100 रनों की पारियां खेलीं।

केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल में केरल के लिए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 177 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें पुडुचेरी में एक बैठक के दौरान दक्षिण क्षेत्र के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई टीम में उप-कप्तान बनाया गया है। अजहरुद्दीन के अलावा, बल्लेबाज सलमान निजार, तेज गेंदबाज बेसिल एनपी और निधिश एमडी को मुख्य टीम में जगह मिली है। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल, जिन्होंने सात मैचों में 934 रन बनाकर टीम की रणजी ट्रॉफी में एलीट सिस्टम में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया, को भी टीम में शामिल किया गया है।

भारत के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर, बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन शामिल हैं। दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त को उत्तर क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ शुरू होगी, जबकि मध्य क्षेत्र 28 अगस्त को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उत्तर पूर्व क्षेत्र से भिड़ेगा। दक्षिण क्षेत्र का पहला मैच 4 सितंबर को होगा, जिसमें उत्तर और पूर्व क्षेत्र के बीच होने वाले मुकाबले का विजेता उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी दक्षिण क्षेत्र की टीम के मुख्य कोच होंगे।

साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी टीम

तिलक वर्मा (कप्तान) (हैदराबाद), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान) (केरल), तन्मय अग्रवाल (हैदराबाद), देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक), मोहित काले (पुडुचेरी), सलमान निजार (केरल), नारायण जगदीसन (तमिलनाडु), त्रिपुराना विजय (आंध्र), आर साई किशोर (तमिलनाडु), तनय त्यागराजन (हैदराबाद), विजयकुमार वैश्य (कर्नाटक), निधिश एमडी (केरल), रिकी भुई (आंध्र), बेसिल एनपी (केरल), गुरजापनीत सिंह (तमिलनाडु), और स्नेहल कौथंकर (गोवा)।

Published on:
28 Jul 2025 01:30 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा