क्रिकेट

साक्षी धोनी ने MS Dhoni को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- माही के बारे में पता होता नही करती शादी देखें Video

एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने गुरुवार को 32वां जन्मदिन मनाया साक्षी (Sakshi Dhoni) के जन्मदिन पर पोस्ट किया एक वीडियो

2 min read
Sakshi Singh Dhoni MS Dhoni

नई दिल्ली। एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) की जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे खास जोड़ियों में से एक है। दोनों के प्यार के चर्चे शादी के पहले काफी देखने व सुनने को मिले है। इन दिनों इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। हर क्रिकेट के खेल में वो अपने पति माही के साथ खड़े नजर आती है अभी हाल ही गुरुवार के दिन साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। अपने बर्थडे के इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति एमएस धोनी (MS Dhoni) की तस्वीर शेयर कर कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वो धोनी की आदतें क्या है वो उनके पुराने लुक के बारे में क्या सोचती हैं।

हाल ही वीडियो को शेयर कर साक्षी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उनके पति धोनी ही एकमात्र व्यक्ति है जिसे मै परेशान कर सकती हूं।लेकिन धोनी की आदत है कि वो 'कहीं और का गुस्सा मुझ पर उतार देते हैं। लेकिन मैं उससे भी खुश रहती हूं.' साक्षी ने बताया कि धोनी को घर पर क्रिकेट को लेकर बात करना पसंद नही है। वो केवल अपनी बेटी जीवा के साथ रहना ज्यादा पसंद करते है।

वीडियो में साक्षी ने बताया, 'उनकी बेटी जीवा और माही की अच्छी बॉन्डिग है वो केवल घर पर माही की बात सुनती है मुझे जीवा को खाने के लिए 10 बार बोलना पड़ता है। लेकिन वो किसी की भी बात नही मानती। नहीं सुनती, लेकिन, जब माही बोलते हैं तो वो एक ही बार सुन लेती है और खाना फिनिश कर लेती है।'

साक्षी ने धोनी के लम्बे बालों को लेकर बताया कि , 'सौभाग्य से मैंने माही को लंबे बालों के साथ नहीं देखा यदि मैंने नारंगी लंबे बालों में उसे देखा होता, तो मैं कभी उनकी तरफ नजर नहीं डालती। नाही की शादी लिए हां करती। ऐसे बाल केवल जॉन अब्राहम पर ही सूट करते थे, लेकिन उन पर नारंगी बाल बिल्कुल सूट नहीं करते थे।'

Updated on:
21 Nov 2020 11:36 am
Published on:
21 Nov 2020 11:24 am
Also Read
View All