क्रिकेट

सचिन-कोहली नहीं ये हैं सलमान के चहेते क्रिकेटर, पिता सलीम खान भी करते हैं पसंद

इस बात का खुलासा सलमान ने अपने नए शो दस का दम में किया है। इतना ही नहीं दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। धोनी सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं।
2 min read
salman
सचिन-कोहली नहीं ये हैं सलमान के चहेते क्रिकेटर, पिता सलीम खान भी करते हैं पसंद

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान भी क्रिकेट देखते हैं और वे इस क्रिकेटर के दीवाने हैं। सलमान खान और उनके पिता सलीम खान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के काफी बड़े प्रशंसक है। इस बात का खुलासा सलमान ने अपने नए शो दस का दम में किया है। इतना ही नहीं दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। धोनी सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं।

धोनी के हैं बहुत बड़े फैन
दस का दम शो के दौरान सलमान ने भारतीय क्रिक्केट कप्तानों के बारे में अपने दर्शकों से एक सवाल पुछा। उन्होंने कहा " ''कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि कपिल देव, सौरव गांगली और विराट कोहली की तुलना में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं?'' इसके बाद सलमान ने दर्शकों को बताया के वे भी धोनी के बहुत बड़े फैन है इतना ही नहीं उनके पिता सलीम खान भी धोनी के फैन है। सलमान ने बताया के उन्हें धोनी का अंदाज़ बहुत पसंद है जिस प्रकार वे मैदान में बेहद शांत रेहत है।

सलमान के पिता भी हैं धोनी के फैन
इसके अलावा सलमान ने कहा, ''मेरे पिता का मानना है कि धोनी भारतीय इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। शांत दिमान, सकारात्मक ऊर्जा, कोई खराब जश्न नहीं मनाना। वह मैदान पर अपनी साख बरकरार रखते हैं। क्रिकेट जेंटलमैन गेम है और धोनी इसे बरकरार रखते हैं।'' सलमान और धोनी अच्छे दोस्त हैं। दिसंबर में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई थी, तब सलमान ने धोनी को अपने घर बुलाया था। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में भी धोनी सलमान से मिले थे।

रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त
धोनी इन दिनों आराम कर रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ वक़्त बिता रहे हैं वही सलमान खान अपनी ईद पर आने वाली फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में जुटे हए हैं। सलमान स्टारर रेस में बॉबी देओल, अनिल कपूर और जैकलिन फर्नांडीस भी हैं।

Published on:
07 Jun 2018 03:16 pm
Also Read
View All
IND vs SL: भारत की पहली पारी 462 के स्कोर पर सिमटी, श्रीलंका को पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका

The Hundred के पहले ही सीजन में चैंपियन बनी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, फूले नहीं समां रहे मालिक संजीव गोयनका ने दिया खास संदेश

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों पर भड़के सुनील गावस्कर, IPL ट्रांसफर मामले में BCCI पर दागे सवाल

SL vs IND: तीसरे दिन भी बारिश से किरकिरा होगा भारत-श्रीलंका टेस्‍ट का मजा, जानें आज गॉल में हर घंटे के मौसम का हाल

AUS vs BAN: बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ी, टीम इंडिया की तरह बदलाव की मिली सलाह