क्रिकेट

पैट कमिंस की तरह सैम करन ने टीम इंडिया को दी खुली चुनौती, पूरे स्टेडियम को साइलेंट करने की कही बात

IND vs ENG T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी। मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने टीम इंडिया को पैंट कमिंस की तरह चेतावनी दी है।
2 min read
Mar 05, 2026
Sam Curran
सैम करन (फोटो- IANS)

Sam Curran on Team India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कुछ ही देर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में लगभग एक जैसा ही रहा है। जहां भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ एक मैच गंवाया है, वहीं इंग्लैंड को भी सिर्फ एक मैच में हार मिली है। हालांकि, दोनों टीमें जिन-जिन टीमों से हारी हैं, वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने हराया था और वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने हराया था और साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

2-2 बार जीत चुकी हैं खिताब

दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठा चुकी हैं। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, उससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और वानखेड़े की पिच को अच्छी तरह जानते हैं। सैम करन ने कहा, "वानखेड़े एक आइकॉनिक स्टेडियम है। मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात यहां काफी शोर होगा। लेकिन हम उन्हें चुप कराना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक यंग क्रिकेटर के तौर पर भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का यहां सेमीफाइनल खेलना एक सपना होता है। यहां के विकेट आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छे होते हैं और मैदान छोटा है, इसलिए मुझे हाई-स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है। आपको बता दें कि साल 2023 वर्ल्ड कप से पहले भी पैट कमिंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख फैंस को शांत करने की बात कही थी और उनकी वह बात सच भी हुई थी। वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम हार गई थी। हालांकि, 2025 में जब वूमेन्स वर्ल्ड कप खेला गया था, तब साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को शांत करने की बात कही थी। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया था।

टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर।

टी20 वर्ल्डकप के लिए इंग्लैंड की टीम

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और जेमी ओवरटन।

Published on:
05 Mar 2026 03:53 pm