
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। (Photo- IANS)
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में जबकि वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व शाई होप संभाल रहे हैं।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं मेहमान टीम ने एक मात्र बदलाव किया। वेस्टइंडीज ने मैथ्यू फोर्ड की जगह गुडाकेश मोती को प्लेइंग-11 में जगह दी है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच पर सभी की निगाहें टिकी होगी, क्योंकि वे एक सिक्स लगाते ही इस वर्ष छक्कों की हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 21 मैच में जीत नसीब हुई है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैच में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था।
भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को हराया था। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन ऑलआउट हो गई थी। भारत के लिए नमन धीर ने 3 विकेट चटकाए थे, जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए थे।
वहीं भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बैटिंग करेत हुए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी पहली सेंचुरी जड़ी थी। वह 43 गेंदों में 102 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे। ईशान किशन ने 37 रन बनाए थे, जबकि संजू सैमसन ने अपने तमाम चाहने वालों को निराश किया था।
Updated on:
09 Oct 2026 07:07 pm
Published on:
09 Oct 2026 06:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
