9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI, 2nd T20I: संजू सैमसन का ताबड़तोड़ अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया।
2 min read
Google source verification
sanju samson in ind vs wi 2nd t20i

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन। (Photo- X/@BCCI)

India vs West Indies, 2nd T20I: भारत ने पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में वेस्टइंडीज से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। यह भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।

संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा महज 20 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में संजू सैमसन ने पिछली निराशाओं को पीछे छोड़ते हुए ईशान किशन संग पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 97 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन 22 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के संग 43 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे कुछ खास नहीं कर सके और महज 6 रन बनाकर चलते बने। शिवम दुबे के बाद ओपनर संजू सैमसन भी चलते बने। संजू सैमसन 41 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के संग 82 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके बाद तिलक वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों बल्लेबाजी के बीच 5वें विकेट के लिए 32 गेंद में 83 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 19.5वें ओवर में आउट हुए। भारतीय कप्तान ने 18 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के संग 40 रन की पारी खेली। इसके बाद आखिरी गेंद पर नमन धीर ने चौका जड़कर टीम के स्कोर को 5 विकेट पर 249 तक पहुंचाया। इस तरह भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया। तिलक वर्मा 18 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के संग 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे। नमन धीर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोस्टन चेज़ ने चटकाए 3 विकेट

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज़ ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकॉनमी 6.00 रही। शमर स्प्रिंगर ने 4 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज का कोई अन्य गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो सका।

संजू सैमसन ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 21 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट कोहली ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 दिसंबर 2019 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 21 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी। इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, जिन्होंने क्रमशः 22 और 23 गेंद में यह कारनामा किया था।